स्वतंत्रता सेनानियों के 11 उत्तराधिकारियों के बीच परिचय पत्र का वितरण

कारगिल भवन में स्वतंत्रता सेनानी के 11 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं सात उत्तराधिकारी को डीएम तुषार सिंगला ने प्रमाण पत्र वितरित किया.

बेगूसराय. कारगिल भवन में स्वतंत्रता सेनानी के 11 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं सात उत्तराधिकारी को डीएम तुषार सिंगला ने प्रमाण पत्र वितरित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि बेगूसराय जिले में जितने भी स्वतंत्रता सेनानी रहे है, उनके परिवार को अभियान चलाकर परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है. शेष बचे हुए लोगों को भी जल्द ही परिचय पत्र, प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जयेगा. बतातें चलें कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत है के उत्तराधिकारियों के रूप में दो पीढ़ी तक के व्यक्तियों को यथा पति अथवा पत्नी, पुत्र अथवा पुत्री, पोता अथवा पोती एवं नाती अथवा नतिनी सभी व्यक्तियों को चाहे इनकी संख्या जिनती हो, को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है.

जांचोपरांत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र किया जाता है निर्गत

आवेदक, आवेदिका द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत करने हेतु उनके द्वारा दिये गये आवेदन पत्र के आलोक में आवश्यक जांचोपरांत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है. स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत होने के पश्चात आवेदक, आवेदिका द्वारा पुनः आवेदन तथा विहीन प्रपत्र जमा करने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >