कानू विकास संघ की बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रखंड के कुम्हारसों में दुख मोचन साह के आवास पर कानू विकास संघ बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई.

गढ़पुरा. प्रखंड के कुम्हारसों में दुख मोचन साह के आवास पर कानू विकास संघ बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बूटन साह ने किया. कानू विकास संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंदन कानू ने अपने संबोधन में कहा कि अति पिछड़ा वर्ग में बेगूसराय जिला में सबसे ज्यादा आबादी रहने के बावजूद भी सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक लाभ से हमलोग वंचित हैं. अब अधिकार संघर्ष के बदौलत ही लिया जा सकता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनसंख्या के अनुरूप विभिन्न राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी नहीं देती है तो कानू विकास संघ सबक सिखाएगी.

गांधी स्टेडियम में जनसभा करने का निर्णय लेने को कहा

वहीं बूटन साह ने कानू विकास संघ बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में एक भव्य जनसभा करने का निर्णय लेने को कहा. जिसमें पचास हजार की जनसंख्या के साथ लोग जनसभा में भाग लेंगे और इसी जनसभा से विधानसभा प्रत्याशियों का शंखनाद करेंगे. वहीं पंकज साह ने कहा कि कानू जाति के अत्यधिक आबादी रहने के बावजूद भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा है. इन्होंने सरकार से मांग किया कि कानू जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा सरकार द्वारा नहीं दिया गया तो कानू विकास संघ आने वाला विधानसभा चुनाव में सरकार के विरुद्ध अपना वोट करेगी. नावकोठी के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कानू ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल कानू जाति से छल किया है. अब कानू जाति जाग चुका है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है. बैठक में इंद्रमणि साह, लक्ष्मी साह, जिला कोषाध्यक्ष भगवान साह, सुनील साह, कौशल साह, किशोर किसलय, गायत्री देवी, अर्जुन साह, चंदन साह, रामलोचन साह, राम निहोरा साह सहित जिले भर के दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >