Begusarai News : बेगूसराय में नावकोठी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अकहा ररियौना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल बोर्ड लगाया गया है. विद्यालय के हेडमास्टर सरोज कुमार महतो, सुरेश यादव सहित छात्र-छात्राओं ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.
बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाने के लिए लगा बोर्ड
हेडमास्टर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय कोष से यह डिजिटल बोर्ड लगाया गया है ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाया जा सके. अब छात्र-छात्राओं को क्लास रूम में ही ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ने की सुविधा उपलब्ध होगी.
डिजिटल बोर्ड की बताई गई खूबियां
मौके पर भूमिदाता सुरेश प्रसाद यादव, अभिभावक वंशराज यादव, सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश महाराज ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की.
विद्यालय शैक्षिक परिषद के संयोजक दर्शन कुमार पोद्दार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें ताकि वे आधुनिक शिक्षा का लाभ ले सकें.
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका दीक्षा श्रीवास्तव, अजीत राज, गणित शिक्षक अवनीश कुमार, अर्थशास्त्र शिक्षक मनीष कुमार, अंग्रेजी शिक्षिका समर शीरीन ने डिजिटल बोर्ड की उपयोगिता के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया.
मौके पर शिक्षक अभिमन्यु कुमार पासवान, महफूज आलम, राहुल कुमार, दीपक कुमार, मिथिलेश राम सहित अन्य मौजूद थे.
