नाबार्ड स्थापना दिवस पर बेगूसराय में वित्तीय जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग का मिला प्रशिक्षण

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर बेगूसराय में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

NABARD Financial Awareness Program Begusarai : नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रचियाही गांव में बिहार ग्रामीण बैंक और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था.

Begusarai News : बचत, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में नाबार्ड, बेगूसराय की जिला विकास प्रबंधक आभा कुमारी और बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, नियमित बचत की आदत, डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने लोगों से बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर ठगी से बचाव का संदेश

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार और नियमित बचत के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया. साथ ही डिजिटल भुगतान करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए.

बैंककर्मियों और ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदार

इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार मिथिलेश कुमार, बिहार ग्रामीण बैंक रचियाही शाखा के नितेश कुमार, शशि गुंजन सहित बैंककर्मी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम में ऋण, बीमा और विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >