देवपुरा में मंत्री संजय पासवान का जोरदार स्वागत, विकास का दिया भरोसा

Begusarai News : मंत्री ने रामविलास पासवान की विचारधारा तथा चिराग पासवान के नेतृत्व के प्रति आभार जताया. कहा कि चिराग पासवान द्वारा किया गया यह संकल्प पूरा हुआ है कि बखरी का विधायक मुख्यमंत्री के बगल वाली कुर्सी पर बैठेगा.

Begusarai News : (एस एम बेग की रिपोर्ट)
नावकोठी प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत देवपुरा में रविवार को गन्ना उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक संजय पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज पासवान ने की, जबकि संचालन भास्कर जायसवाल ने किया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए और मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर मंत्री संजय पासवान ने क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

मंत्री ने कहा- मेरे लिए सब एक समान

उन्होंने कहा कि चुनाव में साथ देने वाले और न देने वाले सभी लोग उनके लिए समान हैं, क्योंकि वे पूरे बखरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने अपनी जीत को पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और आम जनता के विश्वास का परिणाम बताया.

मंत्री ने रामविलास पासवान की विचारधारा तथा चिराग पासवान के नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चिराग पासवान द्वारा किया गया यह संकल्प पूरा हुआ है कि बखरी का विधायक मुख्यमंत्री के बगल वाली कुर्सी पर बैठेगा.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम पर एक रुपये भी कमीशन मांगता है तो उसकी तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए. उन्होंने खुद को जनसेवा के लिए समर्पित विधायक बताया.

देवपुरा अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए भेजा गया प्रस्ताव

संजय पासवान ने बताया कि देवपुरा अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. यदि विभाग कार्य नहीं कराता है तो वे अपने विधायक कोष से इस कार्य को पूरा कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने अगले पाँच वर्षों में क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प भी दोहराया.

कार्यक्रम में पूर्व विधानचंद्र भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, युवा लोजपा अध्यक्ष अजय कुमार टाइगर, प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, भाजपा-जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, लोजपा एससी-एसटी प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की: अपहृता बरामद, कुख्यात अपराधी समेत कई गिरफ्तार, शराब और हथियार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >