ज्ञानोदय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गयी.

छाैड़ाही. गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गयी. छौड़ाही बाजार स्थित ज्ञानोदय ए कैरियर ओरियेंटेड पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामविलास प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया. इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने भाषण, देशभक्ति गीत, कविता एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य अंजेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई, मंच संचालन शिक्षक अजय कुमार ने किया. इस अवसर पर शिक्षक अवनीश कुमार, रमेश कुमार साहु, अवनीत कुमार, गौतम प्रकाश, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रविश कुमार, मो.फुलहसन, सचिन कुमार, ज्ञानी कुमार, लुसी कुमारी, मनीषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मनोज कुमार, छौड़ाही थाना में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार,राजस्व कचहरी में सीओ चन्द्रप्रकाश पाण्डेय,यूको बैंक परिसर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने तिरंगा फहराया. वहीं सोने सत्तन इंटर महाविद्यालय राजोपुर छौड़ाही में प्राचार्य सुखशरण प्रसाद सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया, जहां प्रधान सहायक सहदेव राय एवं खजांची नरेश प्रसाद यादव उपस्थित रहे. इसके अलावा मध्य विद्यालय मटिहानी में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डीही में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव,उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखा टोल चमर टोली में प्रभारी प्रधानाध्यापक चतुर साहनी,तथा डायमंड कोचिंग सेंटर में निदेशक सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >