Begusarai News : अपराधियों ने युवक की हत्या कर गेहूं के खेत में शव फेंका

Begusarai News : मटिहानी थाना क्षेत्र की रामदीरी-एक पंचायत के चकवल्ली बहियार में एक 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार को मटिहानी थाने की पुलिस ने बरामद किया है.

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र की रामदीरी-एक पंचायत के चकवल्ली बहियार में एक 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार को मटिहानी थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी मो जुवेर के 20 वर्षीय पुत्र मो आजाद के रूप में हुई है. मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा दूरभाष पर सूचना मिली कि किसी युवक की हत्या करके उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया है.

मटिहानी थाना क्षेत्र की रामदीरी-एक पंचायत के चकवल्ली बहियार की घटना

सूचना के आधार पर मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाने के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल सूचित जगह पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय लाया गया, जहां उसकी पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी मोहम्मद जुबेर के 20 वर्षीय पुत्र मो आजाद के रूप में हुई है.

मृत युवक के गले में लपटा हुआ था एल्यूमीनियम का तार

मो आजाद मंगलवार से ही अपने घर से लापता था और इसकी सूचना वीरपुर थाना को दी गयी थी. अन्यत्र जगह हत्या गला में फांसी लगाकर की गयी है और शव को चकवल्ली में लाकर फेंक दिया गया था. मृतक के गले में एल्यूमीनियम का तार लपटा हुआ था. थानाध्यक्ष के अनुसार हत्या क्यों और किसने की यह अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >