सीपीआई ने निकाली जनसंपर्क सह पदयात्रा, 14 सूत्री मांगों को लेकर लोगों से किया संवाद

Nawada News : बेगूसराय में सीपीआई का जनसंपर्क और पदयात्रा अभियान शुरू. नीट पेपर लीक और रोजगार समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया गया.

Nawada News : नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) बेगूसराय जिला परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को 'देश में बदलाव जरूरी है' अभियान के तहत जनसंपर्क सह पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और अपनी 14 सूत्री मांगों से अवगत कराया.

14 सूत्री मांगों को लेकर चला जनजागरण अभियान

अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत पार्टी 14 सूत्री मांगपत्र को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क और पदयात्रा कर रही है. उन्होंने बताया कि मांगों में नीट पेपर लीक मामले में आंदोलनकारी छात्र-नौजवानों पर दमन और गोलीबारी के दोषियों पर कार्रवाई, पेपर लीक पर रोक, समान शिक्षा प्रणाली लागू करना, सरकारी संपत्तियों की बिक्री रोककर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करना, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, भ्रष्टाचार पर रोक, भूमिहीनों को जमीन और आवास, श्रम कानूनों में बदलाव पर रोक, न्यूनतम मजदूरी लागू करना, मनरेगा को मजबूत करना तथा कॉर्पोरेट वर्चस्व समाप्त करना शामिल है.

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की दी जानकारी

पार्टी नेताओं ने कहा कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद 20 अगस्त तक जनजागरण और जन लामबंदी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में 1 सितंबर को 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम का आह्वान किया गया है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

पदयात्रा अभियान में अंचल मंत्री चन्द्रभूषण चौधरी, अमरेश पोद्दार उर्फ टुनटुन, रघुनन्दन सहनी, संजय पासवान, सरस्वती देवी, इंद्रा देवी, शकुन्तला देवी, अनीता देवी, राजेन्द्र महतो, रामसागर महतो, लक्ष्मी तांती, राजेन्द्र पासवान, प्रमोद पासवान, रामाशीष पासवान, राजेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने और लोगों तक पार्टी की मांगों को पहुंचाने का संकल्प लिया.

Also Read : बड़ेम पुलिस की कार्रवाई, कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakil beg

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >