बिजली आपूर्ति में सुधार व कृषि फीडर का निर्माण कराने पर बनी सहमति

प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई.

डंडारी. प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई.बैठक में पंचायत समिति सदस्यों में उपप्रमुख कैलाश यादव, पारस साह, अनिता देवी, प्रेमलता देवी, सुमनलता देवी, शनिचर रजक, मुखिया मो.अहसन, आदित्य राज वर्मा, अमरजीत सहनी, अवनीश कुमार, इंद्रदेव राय,विभा देवी, कल्याणी देवी,संजू देवी, कार्यपालक अधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार,सीओ अनिल कुमार, पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ, जेइ मोनू कुमार आदि शामिल हुए. बैठक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जल-नल योजना की गड़बड़ी में सुधार, नये उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जमीन का एनओसी देने, पचरुखी एवं प्रतारपुर मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने, राजोपुर में नवश्रृजित प्राथमिक विद्यालय खोलने, बांक-विशनपुर मोड़ कटिंग के पास सुरक्षा दीवार बनाने, डंडारी से बांक विशनपुर चौक तक फ्लैंक में मिट्टी कार्य करने, श्रीनाथपुर-कटहरी पथ का मेंटेनेंस कार्य करने, कटरमाला दुर्गा स्थान से इस्फा पुल तक छूटे सड़क का निर्माण कार्य करने, बिजली आपूर्ति में सुधार, कृषि फीडर का निर्माण, वंचित लोगों का राशन कार्ड का बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >