बेगूसराय: जेसीबी से पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर मारपीट और छिनतई, महिला घायल

Begusarai News : घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.पूरी खबर नीचे पढ़ें.

खोदावंदपुर (बेगूसराय), राजेश कुमार की रिपोर्ट

Begusarai News: छौड़ाही थाना क्षेत्र के बड़ी जाना गांव में जेसीबी से फलदार पेड़ उखाड़ने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया. विरोध करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और सोने के जेवरात छिनने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी छोटेलाल यादव की पत्नी कंचन देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह गांव के ही भीम यादव एवं उनकी पत्नी सरिता देवी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आई कंचन देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

आरोपियों ने गले से सोने की चेन छीन ले गये

परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से करीब दो भर सोने के जेवरात भी छीन लिए.

मामले की जांच की जा रही

घटना के बाद पीड़िता ने छौड़ाही थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट व आभूषण छीनने का लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >