बेगूसराय : गंगा में डूबे 10 वर्षीय सुमित का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव, NDRF की दो टीमें तलाश में जुटीं

समस्तीपुर सीढ़ी घाट पर गंगा में नहाने के दौरान डूबे 10 वर्षीय सुमित का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हुआ है. परिजनों के हंगामे के बाद प्रशासन ने NDRF की दो टीमों को खोज में लगाया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.

Ganga Drowning Child : बेगूसराय में समस्तीपुर सीढ़ी घाट पर स्नान करने के दौरान डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका है, जिससे परिजनों के साथ-साथ प्रशासन के लोग भी परेशान हैं.

बच्चा की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाना के समीप एनएच पर पहुंचकर सड़क को जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर कुछ ही देर बाद वापस घर भेज दिया.

एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन का लिया जायजा

परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा की खबर मिलने पर बलिया एसडीएम अजय यादव, सीओ संतोष कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर शव की खोजबीन की कार्रवाई का जायजा लिया.

शीघ्र बरामदगी के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को नदी में शव की बरामदगी के लिए लगाया, फिर भी सफलता नहीं मिल सकी है.

नाना के घर आए मुंगेर के बालक का गंगा में हुआ हादसा

बताते चलें कि अपने नाना के घर समस्तीपुर गांव आए मुंगेर जिला के चंदिकास्थान टीकारामपुर निवासी संतोष कुमार का 10 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार गुरुवार को समस्तीपुर सीढ़ी घाट पर गंगा नदी के बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान डूब गया था.

Also Read : पिस्तौल दिखाकर बकरी व्यवसायी से 51 हजार की लूट, विरोध करने पर मारा चाकू; ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा

स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की कोशिशें रहीं नाकाम

घटना की खबर मिलने पर सीओ ने सबसे पहले स्थानीय गोताखोर टीम को शव की बरामदगी के लिए लगाया. संसाधन की कमी और नदी में अधिक पानी की वजह से घंटों प्रयास के बावजूद गोताखोरों को शव बरामद करने में सफलता नहीं मिल पाई.

एनडीआरएफ की दो टीमें शव की तलाश में जुटीं

स्थानीय गोताखोरों के विफल रहने के बाद एनडीआरएफ टीम को लगाया गया, फिर भी अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है, जिस कारण परिजनों के साथ-साथ प्रशासन के लोग भी परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >