Bihar News: बिहार एसटीएफ ने 'एमएलए' को दबोचा, बेगूसराय में हुई बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-टेन अपराधी में शामिल एमएलए यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह हत्या के मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था.

Bihar News: बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-टेन अपराधी में शामिल एमएलए यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह 12 जून 2024 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी कर रही थी. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि लंबे समय से एसटीएफ को एमएलए यादव की तलाश थी. सूचना मिली कि अपराधी बेगूसराय जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड में NH-31 के आसपास है. इस इनपुट को वेरिफाई करते ही एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय DIU टीम और साहेबपुर कमाल थाना के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस की टीम उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है, इसके बाद ही विशेष खुलासा हो पाएगा.

रंगदारी का विरोध करने पर मछली व्यापारी को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांड़ दियारा निवासी कमली यादव का बेटा एमएलए यादव पांच बदमाशों के साथ मछली व्यापारी के पास आया और 5 लाख रुपया रंगदारी की मांग करने लगा. रंगदारी का विरोध करने पर मछली उठाने पर रोक लगा दिया. विरोध किए जाने पर बदमाशों ने गोपाल सहनी को गोली मार दी और करीब 50 हजार की मछली लेकर फरार हो गए.

Also Read:  भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो

लंबे समय से चल रहा था फरार

मौके पर मौजूद मछुआरे ने गोपाल सहनी को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसी दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, कुछ पता नहीं चल पा रहा था. गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी मनीष ने एसटीएफ की टीम को इसके पीछे लगा दिया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >