बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए 27 जुलाई को होगा बेगूसराय हैंडबॉल टीम का चयन

बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बेगूसराय जिला हैंडबॉल टीम का गठन 27 जुलाई को किया जाएगा. यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 12 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसमें बेगूसराय की पुरुष और महिला टीमों ने क्वालीफाई किया है.

Begusarai News: बिहार ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बेगूसराय जिला हैंडबॉल टीम का गठन 27 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में किया जाएगा.

5 से 12 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन

बिहार स्टेट गेम्स 2026 का आयोजन 5 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक होना तय हुआ है. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार की 8 सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष टीमें भाग लेंगी. हैंडबॉल खेल में बेगूसराय जिले की पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस स्टेट गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है.

पुरुष व महिला वर्ग में क्वालीफाई करने वाली टीमें

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पटना, बेगूसराय, गयाजी, नवादा, मुंगेर, भोजपुर, जहानाबाद और भागलपुर की टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी. वहीं महिला वर्ग में सीवान, नालंदा, पटना, नवादा, गयाजी, मुंगेर, रोहतास और बेगूसराय की टीमें बिहार स्टेट गेम्स 2026 के हैंडबॉल मुकाबले में हिस्सा लेंगी.

खिलाड़ियों के लिए आवश्यक निर्देश

चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. चयन समिति ने बेगूसराय जिले के सभी इच्छुक हैंडबॉल खिलाड़ियों से इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पहचान/पता प्रमाण पत्र की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >