Bihar Politics: इस मुद्दे पर साथ आये राहुल गांधी और प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशांत किशोर ने कहा है कि विपक्ष के नेता कोई सवाल उठाते हैं तो इसका जवाब मिलना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवाल का जवाब देना ECI की जिम्मेदारी है.

Bihar Politics: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) पर सवाल उठाए जाने के बाद बिहार में भी बयानबाजियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए. दरअसल, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत खगड़िया और बेगूसराय के एक दिवसीय दौरे आये थे. यहां उन्होंने सबसे पहले बेगूसराय के सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने अभियान को आगे बढ़ाया.

यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर कहा कि कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता हैं. अगर उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लिखित रूप से सवाल उठाए हैं तो विपक्ष के नेता के सवालों का जवाब देना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और शुचिता पर कोई सवाल न उठे, यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इस दिन सभी जिलों में होगी भयंकर बारिश

चुनाव आयोग ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार की स्थिति बदले, बच्चों के लिए शिक्षा हो, रोजगार हो, आने वाले समय में गरीबी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार का अंत हो, बिहार देश के अग्रणी और विकसित राज्यों में शामिल हो, यही मेरी कामना है. बिहार में बच्चों की पढ़ाई और युवाओं को रोजगार हो, यही कामना हमने मां से की है. इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग जैसी धांधली का आरोप लगाया. राहुल गांधी के इस आरोप के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दावों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद बताया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >