बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम ने दिए निर्देश

Bihar Police Constable Exam 2026 : सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की समीक्षा बैठक. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam 2026 : बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या-01/2026 के सफल,निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक कर परीक्षा संचालन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.बैठक में डीएम ने बताया कि आगामी 24 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग अनिवार्य, 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर,बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है. इसके अलावा केंद्रों के अंदर और बाहर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के कदाचार पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. वहीं सुबह 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करें. परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Also Read : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर विवाद: बलिया में सैकड़ों युवाओं का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >