बिहार में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, 4 साल से था प्यार, टीचर बनने के बाद शादी से किया इनकार

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में पास प्लस टू शिक्षक को पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई है. 4 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन टीचर बनने के बाद लड़का ने शादी से इनकार कर दिया.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में पास प्लस टू शिक्षक को पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई है. जिसके बाद लड़की को लेकर ससुराल जाने के बाद ससुरालवालों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. लड़की का कहना है कि वो अपनी बहन के यहां रजौड़ा में रहकर GNM की पढ़ाई करती है. 4 साल पहले बहन के गांव के ही लड़का अवनीश कुमार से उसे प्रेम हुआ. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ गया. उसके बाद प्रेमी से वह होटल आदि में मिलने भी जाती थी.

लड़की पक्ष वाले शादी के लिए बोले तो किया इनकार

बता दें कि अवनीश शिक्षक की तैयारी कर रहा था. BPSC परीक्षा में पास करने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई. इसके बाद वह गुंजन (प्रेमिका) को कटिहार भी बुलाने लगा. करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया और अपनी प्रेमिका को कटिहार लेकर चला गया. इससे पहले ही गुंजन ने अपने परिजनों को अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था. परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इनकार कर दिया.

शिक्षक को पकड़ के ले जाते लड़की पक्ष वाले

परिजनों ने मंदिर में कराई शादी

तीन दिन पहले जब लोगों ने दोनों को एक साथ देखा तो इसकी सूचना गुंजन के भाई सहित अन्य लोगों को दी. वे लोग कटिहार पहुंचे और एक मंदिर में जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दी. जबरदस्ती लड़के से सभी पूरी रस्म कराई गई. जिसके बाद परिजन दोनों को लेकर राजौड़ा आए.

Also Read: अब डेढ़ मिनट में पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, अग्निशमन विभाग का हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम तैयार

लड़की लगा रही न्याय की गुहार

शादी के बाद जब लड़की पक्ष के लोग दोनों को लेकर रजौड़ा चौक पहुंचे ही थे कि लड़का बहाने से कूदकर भाग गया. जिसके बाद परिजन लड़की लेकर लड़का के घर पहुंचे. वहां लड़का पक्ष वाले उसे रखने से इनकार कर दिए. लड़की के साथ मारपीट भी की गई. अब पीड़िता थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है. लड़का से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संपर्क नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >