Bihar: करना था अबॉर्शन कर दिया ऑपरेशन, दर्द उठा तो लगा दी 5 सूई, गर्भवती महिला की मौत

Bihar News: बेगूसराय में एक डॉक्टर ने गर्भवती महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद महिला को तेज दर्द होने लगा. डॉक्टर ने बिना कुछ सोचे 4-5 इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद महिला की मौत हो गई. महिला ने 15 दिन पहले गर्भपात की दवा खाई थी. पढ़ें पूरा मामला…

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अबॉर्शन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. पति ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद भी बेहतर इलाज का बहाना बना कर डॉक्टर ने जबरन शव को एक गाड़ी में लेकर फरार हो गया. 6 घंटे बाद महिला की लाश एक प्राइवेट अस्पताल से मिली. मृतका की पहचान छोटी मौजी के रहने वाले रामविनय साह की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है. पूरी घटना बखरी थानाक्षेत्र के मेन बाजार वार्ड नंबर 21 स्थित मजार गली के एक प्राइवेट क्लिनिक की है. 

15 दिन पहले खाई थी गर्भपात की दवा

मृतका के पति रामविनय साह ने कहा कि उनकी पत्नी डेढ़ महीने की गर्भवती थी. सोनी को जब प्रेग्नेंसी का पता चला तो उसने 15 दिन पहले गर्भपात की दवा खा ली. इसके बाद ब्लीडिंग होने लगी. इसके बाद लगा कि सब कुछ नॉर्मल हो गया. लेकिन, फिर भी ब्लीडिंग हो ही रही थी. इसके बाद पति रामविनय ने गांव में घूम-घूमकर इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर नीतीश कुमार से संपर्क किया. डॉक्टर ने बखरी में इलाज कराने की सलाह दी. बुधवार को मृतका के परिजन उसे लेकर बखरी आए. यहां अल्ट्रासाउंड कराया गया. इसमें पता चला कि अंदर कुछ गंदगी है, जिसे डॉक्टर से साफ करा देना बेहतर समझा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर ने लगा दिया चार-पांच इंजेक्शन

नीतीश की सलाह पर रामविनय ने सोनी का इलाज बखरी के मजार गली स्थित डॉक्टर अशोक तांती के क्लिनिक में कराया. आरोपी डॉक्टर ने सोनी को बेहोश कर अबॉर्शन के बदले ऑपरेशन कर दिया. इसको लेकर डॉक्टर का कहना था कि बच्चेदानी के पास मांस बढ़ा हुआ था. उसे हटा दिया गया है, सब ठीक हो जाएगा. डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद सोनी को बाहर निकाल दिया. इसके कुछ देर के बाद सोनी को दर्द होने लगा. फिर पति ने नीतीश को इसकी जानकारी दी. उसने सोनी को एक इंजेक्शन दे दिया. इसके बाद सोनी को हिचकी आने लगी. फिर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को बुलाया गया. उसने लगातार चार पांच इंजेक्शन दे दिया. इससे सोनी की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी डॉक्टर बेहतर इलाज के बहाने सोनी को जबरन गाड़ी में लेकर फरार हो गया और 6 घंटे बाद महिला का शव प्राइवेट अस्पताल से बरामद हुआ.

ALSO READ: Bihar School News: अब एप के जरिए लगेगी बच्चों की हाजिरी, शिक्षा विभाग के ACS ने जारी किया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >