Bihar News: बेगूसराय में सड़क पर झाड़ू लगा रही महिला पर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौके पर हो गयी मौत

Bihar News: बेगूसराय के बुचौली गांव में करंट लगने एक महिला की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है. भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुचौली गांव में करंट लगने एक महिला की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. मृत महिला की पहचान सोचित पासवान की 30 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई. उक्त घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को अहले सुबह मृतक सोनी कुमारी अपने घर के सामने सड़क पर झाड़ू लगा रही थी कि अचानक विद्युत के खंभे से एक तार टूटकर गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक को करीब आठ वर्षीय एक पुत्र व दो छोटी छोटी पुत्री है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक का पति परदेश में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है.

Also Read: Gaya News : एसटीएफ ने एक लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, 2017 में पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, वार्ड सदस्य सुबोध महतों, उजो पासवान सहित दर्जनों लोगों ने घटना पर पहुंचकर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रशासन से किया है. इधर इसकी जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार के निर्देश पर गश्ती में निकले एसआई वीरेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इस दौरान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >