फेसबुक वाला प्यार शादीशुदा महिला को पड़ा भारी, प्रेमी ने पहले किया किडनैप फिर की मारपीट

Bihar Crime: फेसबुक पर दोस्ती हुई और धीरे-धीरे कुछ दिन बीतने पर प्यार हुआ. इतना ही नहीं, शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ भाग निकली. लेकिन फिर वही प्रेमी उसके लिए खौफनाक साबित हुआ. प्रेमी ने महिला का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट भी की.

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने खौफनाक मोड़ ले लिया. शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर पहले अपहरण, फिर लूटपाट और मारपीट का आरोप प्रेमी पर लगाया गया है. पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना इलाके के कमरुद्दीनपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपनी पत्नी खुशबू कुमारी के साथ रह रहा था. परिवार चलाने के लिए अमित बाहर काम करने चला गया और पत्नी को एक महंगा मोबाइल फोन दिया, ताकि दोनों संपर्क में रह सकें. इसी दौरान खुशबू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर काफी एक्टिव हो गई. फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. करीब डेढ़ साल तक बातचीत के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया और प्रेमी के साथ ससुराल से भाग गई.

इसके बाद दोनों कुछ दिनों तक पटना में रहे. लेकिन जिस प्रेमी के लिए महिला ने सबकुछ छोड़ दिया, वही उसके लिए खतरनाक साबित हुआ. आरोप है कि युवक ने महिला से नगद और जेवरात छीन लिए और उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, चार दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके बाद उसे छोड़ दिया. जैसे ही महिला वापस बेगूसराय पहुंची, उसका एक बार फिर कथित रूप से अपहरण कर लिया गया.

इसके बाद किसी तरह जान बचाकर वह अपने ससुराल पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है. दूसरी तरफ आरोप यह भी है कि खुशबू घर से खुद ही नगद और जेवरात लेकर उस युवक के साथ चली गई. लेकिन महिला और उसके पति का कहना है कि उसका अपहरण किया गया था.

पुलिस की कार्रवाई का इंतजार

हैरानी की बात यह है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है. फिलहाल, पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है. देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है.

(बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

Also Read: भयंकर रोड एक्सीडेंट में बिहार के 6 लोगों की मौत, एक झटके में पूरा परिवार खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >