Bihar Crime: एडिशनल SHO ने नाबालिग युवक से बनाया अप्राकृतिक संबंध! केस में मदद के नाम पर घर था बुलाया

Bihar Crime: बेगूसराय के एक थाने के एडिशनल SHO ने केस में मदद करने के नाम पर नाबालिग के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाया. किसी तरीके से युवक ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. एसपी भी मौके पर पहुंचे. आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक थाने के एडिशनल SHO ने केस में मदद के बदले नाबालिग के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का प्रयास किया. घटना के बाद जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब दोनों से पूछताछ जारी है.

पीड़ित से एडिशनल ने बनाया अप्राकृतिक संबंध

दरअसल, पीड़ित का कहना है कि मारपीट के केस में मदद करने के नाम पर जिले के नावकोठी थाने के एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला ने रविवार रात उसे अपने किराये वाले मकान पर बुलाया. फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. जबरन अननेचुरल संबंध बनाया. किसी तरह एडिशनल एसएचओ के चंगुल से निकल कर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों और गांव वालों को दी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे. इसकी जानकारी मिलते ही बखरी DSP मौके पर पहुंचे और आरोपी पुलिस पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया. 

केस में मदद दिलाने के नाम पर की अश्लील हरकत

बता दें, चार दिन पहले नावकोठी थानाक्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरोपी पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पिता को छुड़ाने के मामले में मदद करने की बात कही थी. पीड़ित का कहना है कि इसी मामले में मदद का भरोसा दिलाकर आरोपी अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने फोन कर उसे अपने किराये वाले घर में रविवार देर रात बुलाया. वहां आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा. बता दें, पीड़ित को फिलहाल पुलिस ने अपने साथ रखा है. 

रात में ही हुआ मेडिकल चेकअप

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एसपी मनीष नावकोठी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की. इसके बाद रात में ही पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया. फिलहाल, पीड़ित से भी पूछताछ जारी है. वहीं नावकोठी थाने में ढाई साल पहले आरोपी SHO की पोस्टिंग हुई थी. वह थाना परिसर में बने भवन में न रहकर थाने से करीब 200 मीटर दूर किराए के कमरा लेकर रहते थे.

ALSO READ: Love Affairs: पहले शादी, फिर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, युवक ने की मानवता की सारी हदें पार!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >