Bihar: भारत सरकार के चैंपियंस ऑफ चेंज प्रतियोगिता में बेगूसराय ने मारी बाजी, देश में बना नंबर-1

Bihar: बिहार के बेगूसराय जिले ने देश के 112 जिलों की शिक्षा रैंकिंग में 71.5 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Bihar: देश के 112 जिलों में बिहार के बेगूसराय ने टॉप किया है. भारत सरकार के चैंपियंस ऑफ चेंज द्वारा जारी किये गए ताजा रैंकिंग में बेगूसराय ने आकांक्षी जिला के लिए देशभर में चयनित 112 जिलों में शिक्षा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस रैंकिंग में बेगूसराय को 71.5 स्कोर मिला.  स्वास्थ्य और पोषण में  बेगूसराय ने 73.5 स्कोर के साथ 15वां स्थान प्राप्त किया.

टॉप होने पर बेगूसराय को क्या मिलेगा

रैंकिंग में टॉप आने पर भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से 8 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि बेगूसराय को दी जाएगी. इसका उपयोग शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में किया जाएगा. टॉप रैंक प्राप्त करने पर न सिर्फ जिला के अधिकारियों में बल्कि आम लोगों भी खुशी का माहौल है. बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 28 राज्यों में 49 बिंदुओं पर सर्वेक्षण कराया गया था.

जिलाधिकारी ने क्या बताया

जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि नीति आयोग द्वारा चयनित प्रत्येक आकांक्षी जिलों की रैंकिंग की जाती है. पिछले 75 दिनों से हम लोग इसकी लगातार समीक्षा की जा रही थी.  सरकार द्वारा भेजी गई टीम  सभी आकांक्षी जिले के सभी पैरामीटर की समीक्षा कर रहे हैं. भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री  पंकज चौधरी भी कुछ दिन पहले बेगूसराय में समीक्षा बैठक में आए थे.  समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), नियोजन पदाधिकारी (PO), सिविल सर्जन, कृषि पदाधिकारी भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर मंत्री नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, बोले- इस दिन होगी शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >