बेगूसराय में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई और सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी

Begusarai News : बेगूसराय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गोद भराई और सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. महिलाओं को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

Begusarai News : महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना, बेगूसराय सदर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-90 पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत गोद भराई एवं सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी कुमारी, श्रीमती रुक्मणी कुमारी एवं श्रीमती क्रांति कुमारी की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई.

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के कर्मी सह जिला मिशन समन्वयक राजकुमार सिन्हा तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ने गोद भराई कार्यक्रम के उद्देश्य, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की.

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, बाल विवाह निषेध, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर अपराध से बचाव, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नशा मुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया.

36 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया.

घर-घर चलाया गया जागरूकता अभियान

वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन-181 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस दौरान महिलाओं से संवाद कर यह जानकारी ली गई कि उन्हें किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और किन योजनाओं से वे अब तक वंचित हैं.

आवेदन भी किए गए संग्रहित

कार्यक्रम के अंत में पात्र लाभुकों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आवेदन भी संग्रहित किए गए. कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >