बेगूसराय में खेल भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री देने का निर्देश

बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री, बेहतर प्रशिक्षण और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

Aurangabad News : जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैठक

निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई.

बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई.

गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है.

साफ-सफाई और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर

उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >