बेगूसराय सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने और न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग, वीआईपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Begusarai News : बेगूसराय सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और न्यूरोलॉजिस्ट की मांग को लेकर वीआईपी युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, व्यवस्था सुधारने का दिया अल्टीमेटम.

Begusarai News : बेगूसराय सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल करने और न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित कर सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की गयी.

अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने से गरीब मरीज परेशान

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने में 800 से 1000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं, जो गरीब मरीजों के लिए काफी मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को समय पर बीमारी की सही जानकारी नहीं मिल पाती है. इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में भी परेशानी होती है.

न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने पर उठाये सवाल

समीर सिंह चौहान ने कहा कि सदर अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है. ऐसे में गरीब मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उनका आर्थिक दोहन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों को सभी सुविधाओं से लैस करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के सबसे प्रमुख सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. सदर अस्पताल में प्रतिदिन जिलेभर से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं.

मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

समीर सिंह चौहान ने कहा कि मरीजों के हित में सदर अस्पताल की व्यवस्था में अविलंब सुधार किया जाना चाहिए. अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की और कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करायी जाएं.

Also Read : पूर्व मंत्री रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया याद

कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

प्रदर्शन में विक्रम कुमार, सुमन कुमार, अखिलेश पासवान, दिनेश साहनी, मोहम्मद जब्बार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने, अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने और न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग की.

Also Read : एसडीपीओ ने बखरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >