बेगूसराय ग्रामीण और डंडारी क्रिकेट क्लब की टीमें जीतीं

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के सातवें दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही.

बेगूसराय. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के सातवें दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही. बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब बनाम बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 164 रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में पांच विकेट खोकर 259 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज रवि महतो ने शानदार 142 रनों की पारी खेली. वहीं आदित्य सिंह ने 52 रन का योगदान दिया. बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवाज ने तीन और सिराज ने दो विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 19वें ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक ज्ञानोदय ने 31 और गौतम ने 13 रनों की पारी खेली. वहीं, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गुलशन ने चार और निपुण तथा अमन ने 3-3 विकेट झटके. शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया. वही फर्टिलाइजर के मैदान में खेले जा रहे डंडारी क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले में डंडारी क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 167 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में छह विकेट खोकर 297 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान आशीष बर्मन ने 97 और अंकित ने 87 रन का योगदान दिया. वहीं नौला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अर्णब ने 3 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमृत ने 26 और आर्यन ने 21 रन का योगदान दिया. वहीं डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवराज ने तीन और संजीत ने दो विकेट झटके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >