सड़क-नाला निर्माण पर बवाल, दबंगों ने ग्रामीणों को लाठी-सरिया से पीटा

Begusarai News: बेगूसराय बरौनी प्रखंड के गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट नगर परिषद के राजवाड़ा दुर्गा स्थान के पास सड़क और नाला निर्माण कार्य को लेकर जमकर बवाल हो गया. आरोप है कि दबंगों ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

Begusarai News: (नीरज कुमार) बेगूसराय बरौनी प्रखंड के गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट नगर परिषद के राजवाड़ा दुर्गा स्थान के पास सड़क और नाला निर्माण कार्य को लेकर जमकर बवाल हो गया. आरोप है कि दबंगों ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

वायरल वीडियो में दिखी दबंगई की तस्वीर

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी और लोहे के सरिया से ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

सड़क निर्माण का विरोध बना विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक पूर्व में बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसके बाद बुडको द्वारा उसी स्थान पर सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था. यह सड़क राजवाड़ा के आबादी वाले इलाके को मुख्य सड़क से जोड़ती है. बताया जा रहा है कि पूर्व में सड़क निर्माण का कार्य आरोपित पक्ष द्वारा कराया गया था और अब वही लोग नए निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं.

ग्रामीण बोले- पुरानी सड़क पर ही हो नया निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक परिवार दबंगई दिखाते हुए सड़क और नाला निर्माण कार्य को रुकवाना चाहता है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य किसी अन्य स्थान पर कराया जाए. वहीं ग्रामीणों और ठेकेदार का कहना है कि पूर्व से बनी सड़क पर ही नया निर्माण होना चाहिए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में गढ़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

पुलिस ने कहा- कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

गढ़हरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित ग्रामीणों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.

ALSO READ: मेगा क्विज में चमके गांव के छात्र, मेडल और सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >