बेगूसराय में गैस आपूर्ति पर डीएम की सख्त निगरानी, एक दिन में 12,500 बुकिंग के मुकाबले 11,270 डिलीवरी

Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा में वितरण संतोषजनक पाया गया. 12,500 बुकिंग के मुकाबले 11,270 सिलेंडरों की डिलीवरी हुई. डीएम श्रीकांत शास्त्री ने समयबद्ध आपूर्ति और बैकलॉग कम रखने के निर्देश दिए.

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में आम उपभोक्ताओं को एलपीजी एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारु, समयबद्ध और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल विपणन कंपनियों के प्रदर्शन की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है. समीक्षा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आपूर्ति व्यवस्था संतोषजनक पाई गई है.

12,500 बुकिंग के विरुद्ध 11,270 सिलेंडरों की डिलीवरी

समीक्षा के अनुसार 1 जुलाई 2026 को जिले में कुल 12,500 नई बुकिंग प्राप्त हुईं. इसके विरुद्ध विभिन्न गैस एजेंसियों ने 11,270 एलपीजी सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की. कंपनीवार डिलीवरी में इंडियन ऑयल ने 6,625, भारत पेट्रोलियम ने 3,354 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 1,291 सिलेंडरों की आपूर्ति की.

पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

डीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान में 33,821 चालू बुकिंग के मुकाबले 26,843 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. कंपनीवार उपलब्ध स्टॉक में इंडियन ऑयल के पास 12,487, भारत पेट्रोलियम के पास 10,902 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास 3,454 सिलेंडर उपलब्ध हैं.

बैकलॉग 2.7 दिन, निगरानी जारी

समीक्षा के दौरान जिले में औसत बैकलॉग 2.7 दिन दर्ज किया गया. कंपनीवार बैकलॉग में इंडियन ऑयल का 2.7 दिन, भारत पेट्रोलियम का 2.3 दिन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 3.0 दिन है. जिला प्रशासन इसे और कम कर शून्य स्तर पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सभी तेल विपणन कंपनियों और स्थानीय वितरकों को निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस या अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी या वितरक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >