Begusarai News: फुलवड़िया थाना पुलिस ने बाढ़ से लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बेगूसराय की फुलवड़िया थाना पुलिस ने बाढ़ से लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Begusarai News: बेगूसराय जिले की फुलवड़िया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से लूटी गई एक मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान को लेकर अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.

नंबर प्लेट पर काला टेप देखकर पुलिस को हुआ संदेह

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया. मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट पर काला टेप लगा हुआ था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ और तुरंत सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया.

छानबीन में निकला पटना के बाढ़ का लूटकांड

हिरासत में लिए गए बाइक सवार की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र निवासी मो. हैदर के पुत्र मो. सलीम के रूप में हुई है. जब जब्त की गई मोटरसाइकिल की गहराई से जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि उक्त बाइक पटना जिले के बाढ़ थाना कांड संख्या 442/26 (मोटरसाइकिल लूट मामला) से संबंधित है और इसे बाढ़ क्षेत्र से लूटा गया था.

आरोपी भेजा गया जेल, जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की विधिवत छानबीन पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया और गिरफ्तार आरोपी मो. सलीम को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि बेगूसराय एसपी के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >