बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कड़, चालक की मौके पर मौत

Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. सनहा बरखुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-31 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. सनहा बरखुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-31 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.

भोजपुर निवासी चालक की मौके पर हुई मौत

मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर मड़वा वार्ड संख्या-7 निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह ट्रक लेकर बेगूसराय की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार कि उड़ गए ट्रक के परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक उसमें फंस गया था. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे पर खड़े वाहनों के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहन को हादसे की वजह माना जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : नवादा में अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 बोरी अबरक लदा पिकअप जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >