बेगूसराय: हल्की बारिश में ही डूब गईं हसनपुर बागर की सड़कें, घुटनों तक पानी से ग्रामीणों का आवागमन ठप

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड स्थित हसनपुर बागर पंचायत में हल्की बारिश के बाद ही कई वार्डों की सड़कें जलमग्न हो गईं. जल निकासी नहीं होने से ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बेगूसराय के नावकोठी से शकील बेग की रिपोर्ट
Begusarai News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत में सामान्य बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. हल्की बारिश के बाद वार्ड संख्या-2 और 3 की कई सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं, जिससे ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया.

जल निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड संख्या-2 में कुशेश्वर पोद्दार के घर से अवध महतो के घर तक तथा वार्ड संख्या-3 में प्रकाश साह के घर से बिरंची महतो के घर तक सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है. जल निकासी के सभी रास्ते बंद होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं.

हर बरसात में बनती है यही स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में यही समस्या सामने आती है. बारिश के दिनों में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है.

पक्के नाले की उठी मांग

सीपीआई नेता नशीम रब्बानी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने तथा पक्का नाला निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

Also Read: बेगूसराय: सिमरिया घाट पर सुरक्षा भगवान भरोसे, जून में 9 लोगों की गई जान, आखिर कब चेतेगा सिस्टम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >