Begusarai News: डीआईजी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन का निर्देश दिया, साथ ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों को सख्त चेतावनी दी.

Begusarai News: बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों और समस्याओं से डीआईजी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया.

मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डीआईजी ने मौके पर ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को फोन एवं लिखित निर्देशों के माध्यम से मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के लिए निर्देशित किया. उन्होंने अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्षों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का हुक्म दिया.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी

डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है और जो भी अधिकारी या कर्मी इसमें ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >