बेगूसराय: बखरी में रंगकर्मी इन्द्रदेव सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित, साहित्य और कला क्षेत्र में शोक की लहर

बखरी स्थित सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में साहित्य कला मंच द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी इन्द्रदेव सिंह के असामयिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में उनके बहुमुखी व्यक्तित्व और कला एवं रंगमंच के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी स्थित सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल के सभागार में मंगलवार की शाम 'साहित्य कला मंच' बखरी के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. यह शोक सभा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ रंगकर्मी इन्द्रदेव सिंह के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी.

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्वर्गीय इन्द्रदेव सिंह

शोक सभा की अध्यक्षता साहित्य कला मंच के अध्यक्ष दानेश्वर यादव ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव रामनन्दन अज्ञानी ने किया. सभा में मौजूद वक्ताओं ने स्वर्गीय इन्द्रदेव सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

मंच के संरक्षक सदस्य प्रो. आजाद राठौर, अधिवक्ता मो. सलाहउद्दीन खान, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ. कैलाश पोद्दार, अंग्रेजी शिक्षक महेश कुमार, सेंट पॉल के शिक्षक डॉ. अशरफ अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह परमार और दिवंगत के अनुज सुभाष सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. बखरी क्षेत्र में कला और रंगमंच के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

शोक सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >