पशु मेले में जुटे किसान, बरौनी डेयरी ने दिया जागरूकता का संदेश, मिल्किंग प्रतियोगिता में बांटे गए नकद पुरस्कार

बरौनी डेयरी द्वारा खगड़िया जिले के मेहसौड़ी-ए में सोमवार को पशु मेला सह किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

Begusarai News:(बरौनी से नीरज कुमार) बरौनी डेयरी द्वारा खगड़िया जिले के मेहसौड़ी-ए में सोमवार को पशु मेला सह किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक किसानों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया. इस दौरान किसानों को आधुनिक पशुपालन, संतुलित आहार, नस्ल सुधार और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी दी गई. वहीं मिल्किंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

किसानों को पशुपालन के लिए किया गया जागरूक

बरौनी डेयरी प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार के निर्देश पर दुग्ध संघ बरौनी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रबंधक प्रापण, पशु चिकित्सक, क्षेत्र प्रभारी, पथ पर्यवेक्षक और सुधामित्र मौजूद रहे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच पशुपालन के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें आधुनिक पशु प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था.

संतुलित आहार से नस्ल सुधार तक

संगोष्ठी के दौरान किसानों को पशु प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई. इसमें संतुलित आहार, नस्ल सुधार, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय शामिल रहे . किसानों को बताया गया कि दुग्ध संघ बरौनी पशुपालकों के हित में लगातार कार्य कर रहा है और उन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है .

मिल्किंग प्रतियोगिता में दिखा किसानों का उत्साह

पशु मेले में आयोजित मिल्किंग प्रतियोगिता किसानों के आकर्षण का केंद्र रही. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रथम पुरस्कार किसान सुबोध चौधरी को 3000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार रोहित कुमार को 2000 रुपये और तृतीय पुरस्कार चंदन राय को 1000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया.

सभी प्रतिभागियों को मिला सांत्वना पुरस्कार

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पशुपालकों और किसानों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया. आयोजन के दौरान किसानों में पशुपालन के प्रति नई जागरूकता, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला.

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का दिया गया संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. बरौनी डेयरी ने कहा कि पशुपालक किसानों के उत्थान और आर्थिक मजबूती के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.\

Also Read: गया के निजी अस्पताल में भारी हंगामा, मौत के बाद भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, बिल देख भड़के परिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >