बेगूसराय के बरौनी जंक्शन सेंटिग रेल लाइन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी हुई बेपटरी

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय बरौनी जंक्शन पर रेल पदाधिकारी और आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म 06 पर बड़ा हादसा होते होते बचा है. बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे प्लेटफार्म छह कि सेंटिग रेल लाइन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी की तीन पहिया बेपटरी हो गया है. अधिकारी की लापरवाही से घटना हुई है. पूछने पर अधिकारी व्हाट्सप्प पर जानकारी देने की बात कह रहे है.

Begusarai News🙁 नीरज कुमार ) बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर रेल पदाधिकारी और आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है कि,बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म 06 पर पूरबी दिशा में बड़ा हादसा होते होते बचा है.

बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे प्लेटफार्म 6 की सेंटिग रेल लाइन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी का तीन पहिया बेपटरी हो गया . देखते ही देखते प्लेटफार्म पर अफरा तफरी का माहौल बन गया.
रेल प्रशासन को घटना की जानकारी मिली और परिचालन सामान्य की दिशा में कार्य शुरू किया गया.

रेल पदाधिकारी और आरपीएफ इंस्पेक्टर की लापरवाही?

मौके पर आरपीएफ बरौनी इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं अन्य रेल पदाधिकारी मौजूद थे. लेकिन इस लापरवाही पर कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहे थे. मामले की जानकारी देने के बजाय टाल मटोल करते नजर आए.

इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि, 29 अप्रैल को देर रात पूर्व मध्य रेल सोनपुर डीआरएम अमीत सरन बरौनी जंक्शन पर देर से पहुंचे थे. अपने औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया था.

डीआरएम सोनपुर के निर्देश की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारी

इस दौरान डीआरएम सोनपुर ने बरौनी जंक्शन के सिंगनल रूम में जाकर स्वयं सुरक्षित परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे. लेकिन वर्तमान घटना से डीआरएम के निर्देश की धज्जियां उड़ती हुई देखी जा सकती है .

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय की सुरक्षित रेल परिचालन वाली पोल भी खुली


पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय की सुरक्षित रेल परिचालन की पोल भी खुलती नजर आ रही है. जहां मौजूद कोई भी रेल पदाधिकरी बेपरटरी हुए दुग्ध मालवाहक ट॔की के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.

वहीं संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने कहा पूरी जानकारी वाट्सअप के माध्यम से दे दी जाएगी. रेल विभाग के जानकारों के मुताबिक यह मामला रेल प्रशासन के लिए जांच कर कार्रवाई का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >