Begusarai Gang Rape Case : 12 जून को बेगूसराय के चकिया थाना पुलिस को एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली थी. पीड़िता का आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था, जबकि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आयी है. पीड़िता ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उसे लगातार असहनीय दर्द हो रहा था. दर्द बढ़ने पर 17 जून को उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद जांच में पता चला कि प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी का टुकड़ा डाला गया है. अब बड़ा सवाल ये है कि 12 जून को जब पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया तो उस वक्त उसके प्राइवेट पार्ट में अवांछित पदार्थ होने की बात क्यों नहीं सामने आई ?
शौच के लिए निकली महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार 11 जून की रात करीब 11:30 बजे के आसपास वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी. इस दौरान पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया. बदमाशों ने उसके पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला का मुंह साड़ी से तथा हाथ ब्लाउज फाड़कर बांध दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी तथा ब्लेड से छाती और जांघ पर हमला करने की बात भी सामने आई थी. वारदात के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए थे. महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पति ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कमरा बाहर से बंद था. बाद में परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.पीड़िता को पहले बरौनी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
प्रथम जांच के बाद भी प्राइवेट पार्ट में क्यों नहीं मिली अवांछित पदार्थों के मौजूदगी की जानकारी?
बताते चले कि बेगूसराय में 28 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अमानवीयता की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. उस समय मेडिकल जांच में इस बात का पता नहीं चल सका था. एक सप्ताह के बाद गुरुवार को पीड़िता को असहनीय दर्द होने के बाद फिर से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां कल की जांच में इस बात का पता चला कि पीड़िता के प्राइवेट परत से कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी का टुकड़ा बाहर निकाला गया है.
सिविल सर्जन ने प्राइवेट पार्ट से अवांछित पदार्थ मिलने की पुष्टि की
नई रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि- ‘महिला की मेडिकल जांच की गयी है. उसके प्राइवेट पार्ट से कुछ सामान निकलने की बातें सामने आ रही हैं, एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.’ (डॉ अशोक कुमार, सिविल सर्जन, बेगूसराय)
Also Read : बिहार में ‘निर्भया’ जैसा कांड, प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस-पत्थर, साड़ी से मुंह बांध सुनसान जगह फेंका
