बेगूसराय दुष्कर्म मामला: पीड़िता की हालत नाज़ुक, फोरेंसिक जांच तेज, घटनास्थल की जांच और पूछताछ जारी

Begusarai Crime News : CPI नेताओं का पीड़िता को सहयोग देने का वादा, परिजनों को सुरक्षा और आर्थिक मदद की घोषणा की मांग. नीचे पढ़िए पूरा मामला.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Crime News : बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. गुप्तांग में असहनीय दर्द की शिकायत के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार,चिकित्सकीय जांच के दौरान पीड़िता के शरीर से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है. फिलहाल पीड़िता बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती बताई जा रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अवधेश कुमार राय तथा नेता राज किशोर सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनीष से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी.

Also Read : बेगूसराय गैंगरेप केस: पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े, दूसरी मेडिकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा

CPI नेताओं ने सदर अस्पताल में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, कहा-‘हम हर संभव मदद करेंगे’

उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़िता को आर्थिक सहायता तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. सीपीआई नेताओं के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसके बाद दोनों नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार की सहायता करें. इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच गहरा आक्रोश है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read : बेगूसराय में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >