बेगूसराय में जमीन के टुकड़े के लिए चली गोलियां, चार घायल, दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Begusarai News : बेगूसराय के चंदवारा गांव में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुई फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जांच जारी है.

Begusarai News : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के समीप बुधवार सुबह बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई. घटना में चार लोग घायल हो गए. वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो आरोपितों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी.

बाउंड्री निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, चंदवारा गांव के समीप बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

गोलीबारी में चार लोग घायल

घटना में सिंधु कुमार (पिता- मोहन), धीरज (पिता- धनवीर), धनवीर तथा सनोज (पिता- राम ईश्वर) घायल हो गए. सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

ग्रामीणों ने दो आरोपितों को पकड़कर की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश 11 मोटरसाइकिलों से पहुंचे थे. गोलीबारी के दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

घटनास्थल पर एसपी मनीष भी पहुंचे

पुलिस ने 11 मोटरसाइकिलें कीं बरामद

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इलाके में पुलिस कैंप, जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Also Read : इमामगंज में 35 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, पूछताछ के लिए एक युवक हिरासत में



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >