बेगूसराय में आज इतने घंटे तक गुल रहेगी बिजली, बाघा फीडर से आपूर्ति ठप, जानें कब तक आएगी लाइट

Begusarai Power Cut : बेगूसराय जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 33 केवी नई विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के चलते शनिवार सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक 11 केवी बाघा फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सुरक्षा और समय पर कार्य पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया गया है.

Begusarai Power Cut : बेगूसराय जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. 33 केवी नई विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के मद्देनजर शनिवार यानी आज 11 केवी बाघा फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक कटी रहेगी बिजली

इस संबंध में ग्रामीण सहायक विद्युत अभियंता सुरभि कुमारी ने आधिकारिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नई लाइन के निर्माण कार्य के कारण शनिवार सुबह 7 बजे से लेकर 10:30 बजे तक बाघा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी.

सुरक्षित कार्य के लिए लिया गया शटडाउन

विद्युत विभाग के अनुसार, यह शटडाउन नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य को सुरक्षित, सुचारु और निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक था. सहायक विद्युत अभियंता ने आम उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी.

Also Read : बेगूसराय: पहले गांवों को मिले शहर जैसी सुविधा फिर सरकार बढाएं टैक्स: प्रताप नारायण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >