बछवाड़ा में अचानक सड़क पर गिरा विशाल पेड़, स्कूली छात्रा बाल-बाल बची, बिजली आपूर्ति ठप

Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा में अचानक गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला। बिजली आपूर्ति ठप और मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम। प्रशासन से सुरक्षा की मांग।

Begusarai News : बछवाड़ा में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बिना आंधी-तूफान के एक विशाल पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर पड़ा. घटना के समय सड़क से गुजर रही एक स्कूली छात्रा बाल-बाल बच गई. पेड़ गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार, कई इलाकों की आपूर्ति बाधित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही उससे जुड़े बिजली के तार भी टूट गए. इसके कारण 5 नंबर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. कई मोहल्लों में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम

घटना के कारण एनएच-28 के झमटिया ढाला से मंसूरचक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग और प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बिजली आपूर्ति सुरक्षित करने के बाद कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया, ताकि आवागमन जल्द से जल्द सामान्य कराया जा सके.

जर्जर पेड़ बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था. समय रहते इसकी छंटाई या हटाने की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह घटना हुई. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

पुराने पेड़ों के सर्वे की उठी मांग

ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए, तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े पुराने पेड़ों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

Also Read : गंगा जी के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचा 1668 मीट्रिक टन का मेगा कार्गो, बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना को मिलेगी रफ्तार




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >