युग पुरुष थे बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर : डॉ उर्मिला

सत्यारा चौक मंझौल स्थित अंबेडकर पुस्तकालय मंझौल में अंबेडकर युवा क्लब मंझौल के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्स समारोह मनाया गया.

चेरियाबरियारपुर. सत्यारा चौक मंझौल स्थित अंबेडकर पुस्तकालय मंझौल में अंबेडकर युवा क्लब मंझौल के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्स समारोह मनाया गया. समारोह का उद्घाटन केक काटकर मुख्य अतिथि राजवंशी महतो, विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, राजद नेत्री ब्यूटी कुमारी समेत अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजवंशी महतो ने कहा कि अंबेडकर जी ने कहा था कि आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को स्कूल पहुंचाएंगे. इसलिए बच्चों को स्कूल जरूर भेजें. विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है. अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान को बचाएं. विशिष्ट अतिथि उर्मिला ठाकुर ने कहा कि डा.अंबेडकर युग पुरुष थे. उनके बारे में दो चार शब्द कहना सूरज को दीपक दिखाना है. वे सच्चे समाज सुधारक थे. बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह ने भी देवघर मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाया था.

जमींदारी प्रथा को कराया था समाप्त

जमींदारी प्रथा को समाप्त कराया था. भूतपूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आरक्षण देकर बाबा साहेब के सपनों को साकार किया था. जाति पाति से ऊपर उठकर बिहार के विकास का संकल्प लें, परिवर्तन लाएं. शिक्षा के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है. अंबेडकर जी के बताए रास्तों पर चलें, शिक्षित एवं संगठित रहें, तभी अंबेडकर जी का जयंती मनाना सफल होगा. अंबेडकर जी के सपनों को भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने साकार किया. तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत किया. ईसा मसीह, इब्राहिम लिंकन समेटा ने महापुरुषों को भी संघर्ष करना पड़ा था. बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि डा. अंबेडकर के विचारों को दबाया जा रहा है. बखरी में मनाए जाने वाले अंबेडकर जयंती में लोगों को आने का निमंत्रण दिया. भोला पासवान शास्त्री समरसता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पासवान तथा बहुजन एक्टिविस्ट बेगूसराय विजय पासवान ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में अपने विचारों को व्यक्त किया. अंत में गरीब बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया. सभा का संचालन पूर्व मुखिया कुमार अनिल तथा धन्यवाद ज्ञापन अंबेडकर युवा क्लब मंझौल के अध्यक्ष सुभाष पासवान किया. सुभाष पासवान ने गरीब छात्र-छात्राओं को अंबेडकर पुस्तकालय के माध्यम से निशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया. मौके पर उमेश भगत, राजद नेता संजय सुमन, विद्यानंद सिंह, समेत काफी लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >