राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय का 81वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Begusarai News : बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय का 81वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य ने छात्रों को शांत रहने की सलाह दी।

Begusarai News : राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय का 81वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया. समारोह में प्राचार्य, चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

महाविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास पर डाला प्रकाश

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने महाविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा की. उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों ने न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व में आयुर्वेद का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष महाविद्यालय नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा, जिससे संस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

महर्षि चरक के आदर्शों पर चलने की दी सीख

प्राचार्य ने महर्षि चरक के विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को शांत और अनुशासित रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति छात्रों के भविष्य और उनके जीवन को प्रभावित करती है. इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने आचरण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए.

मुख्य अतिथि ने संस्थापक के योगदान को किया याद

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि अयोध्या बाबू ने अपनी पुत्री के नाम पर इस महाविद्यालय की स्थापना कर बेगूसराय का गौरव बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है.

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. जी.पी. शुक्ला ने महाविद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला. वहीं डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और डॉ. अखिलेश जायसवाल ने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन और मार्गदर्शन दिए. उपाधीक्षक एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इसी महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें यहीं सेवा करने का अवसर मिला.

भगवान धन्वंतरि की पूजा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी और मुख्य अतिथि डॉ. नलिनी रंजन सिंह द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद संस्थापक स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

कई चिकित्सक और शिक्षक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. रामनंदन साहनी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. उर्वशी सिन्हा, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. सुशांत कुमार पांडे, डॉ. नंद कुमार साहनी, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. अमलेश कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिए. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >