घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की घटना सामने आई है. इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Begusarai News : वीरपुर थाना क्षेत्र के रतनमन बभनगामा गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में गांव के ही सात लोगों के खिलाफ वीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पिस्तौल, लोहे की रॉड और हथौड़ी से लैस होकर पहुंचने का आरोप

रतनमन बभनगामा गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी वैद्यनाथ पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के चंदन पासवान, सूरज कुमार, सुमन कुमार, मनोज पासवान, अंकित कुमार, रोहित पासवान और संजीव कुमार गलत नीयत से हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे. आवेदन के अनुसार, सभी आरोपी रात करीब 12 बजे घर का गेट जबरन खुलवाकर अंदर घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे.

शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर भागे आरोपी

पीड़ित ने प्राथमिकी में बताया कि मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

वीरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >