Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात अभियुक्त को सिमरिया घाट बिंद टोली से गिरफ्तार कर लिया.
6 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी पप्पू कुमार महतो के 26 वर्षीय पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बरौनी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला (कांड संख्या 508/20) दर्ज था, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.
घर आते ही पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी बजरंगी निषाद अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंद टोली में छापेमारी कर उसे धर दबोचा. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
