बरौनी की बेटी अनुष्का का राष्ट्रीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में हुआ चयन

शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद क्षेत्र निवासी राजेश राम की पुत्री अनुष्का कुमारी का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बिहार राज्य के राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है.

बरौनी. शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद क्षेत्र निवासी राजेश राम की पुत्री अनुष्का कुमारी का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बिहार राज्य के राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है. बेटी के चयन से मां, पिता सहित परिजन फुले नहीं सभा रहे हैं और अनुष्का के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. द्वितीय बिहार वूमेंस कबड्डी लीग के माध्यम से चुने गये पूरे बिहार भर से देश 42 महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन राजगीर के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. जिसमें नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बरौनी से अनुष्का कुमारी का इस प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है. शोकहारा 02 निवासी राजेश राम की पुत्री अनुष्का कुमारी 2020 से लगातार राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. इस संबंध में एनआइएस प्रशिक्षक दीपक कुमार देख रेख में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बैनर तले राधा कृष्ण चमरिया खेल मैदान में प्रैक्टिस करती है.अनुष्का की कामयाबी पर भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य, क्लब अध्यक्ष बाबू साहेब मिश्र, गोपाल कुमार, आलोक कुमार, जितेश कुमार, विक्रम नारायण मिश्र सहित ने क्षेत्र के सभी खेलप्रेमियों के द्वारा उसके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >