बेगूसराय: साइकिलिंग खेल से प्रेरणा स्कॉलरशिप में अंजली कुमारी का चयन, लोगों ने बधाई दी

बेगूसराय की होनहार साइकिलिस्ट अंजली कुमारी का प्रेरणा स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है. उन्हें पटना में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है.

बेगूसराय में साइकिलिंग खेल से प्रेरणा स्कॉलरशिप में बेगूसराय की साइकिलिस्ट अंजली कुमारी का चयन किया गया. स्कॉलरशिप जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी को उर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्रीनगर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया. साइकिल एसोसिएसन के सचिव रवि किशोर ने बताया कि गोपाल सिंह की पुत्री अंजली कुमारी पनहांस बेगूसराय की रहने बाली है. अंजलि एक अच्छी साइकिलिस्ट है. लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंजली स्कॉलरशिप की मदद से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले तथा राज्य का नाम रौशन करेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >