15 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, खोदावंदपुर पुलिस ने भेजा जेल

Begusarai News : खोदावंदपुर पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है.

Begusarai News : खोदावंदपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

थाना कांड संख्या-32/10 का नामजद अभियुक्त था फरार

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर थाना कांड संख्या-32/10 के नामजद अभियुक्त एवं फरार वारंटी बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी प्रभु मोची के पुत्र राजाराम मोची को शुक्रवार की रात उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >