दातुन लेकर लौट रहे युवक को बाइक ने कुचला, गयी जान

बुधवार की देर रात गढ़हरा थानाक्षेत्र में अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बरौनी. बुधवार की देर रात गढ़हरा थानाक्षेत्र में अज्ञात अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड 21 राम उदय के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर गढ़हरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बुधवार देर रात गढ़हरा थानाक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गढ़हरा सीमांकन क्षेत्र पुराना रनिंग रूम के पास की है. घटना के संबंध में मृतक के भाई राम पुकार एवं अन्य परिजनों ने बताया कि बीते शाम मृतक दातुन तोड़ने के लिए घर से निकला था और जब वह दातुन तोड़कर घर वापस लौट रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी. मोटरसाइकिल ठोकर की आवाज सुनकर जबतक लोग घटनास्थल पर पहुंचते मृतक राम उदय घटनास्थल पर अचेता अवस्था में गिरा था. लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों की दी. मृतक के भाई ने बताय की जबतक वे लोग घटनास्थल पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. जबकि मृतक का घर घटनास्थल से मात्र पौना किमी पर था. वहीं घटना की सूचना परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया देर रात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >