वीरपुर में पैसे के विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, बचाने आयी बच्ची भी घायल

नौला पुलिस पिकेट अंतर्गत महादलित टोला वार्ड नंबर 14 में शनिवार की देर शाम पैसे के विवाद को लेकर एक युवक ने पड़ोसी महिला पर जानलेवा हमला कर दिया.

वीरपुर. नौला पुलिस पिकेट अंतर्गत महादलित टोला वार्ड नंबर 14 में शनिवार की देर शाम पैसे के विवाद को लेकर एक युवक ने पड़ोसी महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 10 वर्षीय पुत्री भी घायल हो गई. घायल महिला बबीता देवी, पति ढोरो सदा, निवासी नौला वार्ड नंबर 14 ने पुलिस पिकेट पर पहुंचकर अपने पड़ोसी शिवा सदा पर हमला करने का आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर सिर में चोट पहुंचाई. इसी दौरान बचाने आई पुत्री ज्योति कुमारी को भी हल्की चोटें आईं. घायल महिला ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया. पिकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि मामले में मिली शिकायत के आलोक में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >