मटिहानी में करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गांव में शनिवार की रात बिजली के 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मटिहानी पंचायत एक वार्ड नंबर 10 निवासी रामप्रवेश ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की मौत हो गयी.

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गांव में शनिवार की रात बिजली के 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मटिहानी पंचायत एक वार्ड नंबर 10 निवासी रामप्रवेश ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की मौत हो गयी. रामप्रवेश ठाकुर की छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट तार गुजर रहा था. अचानक बिजली की तार टूट कर नीचे गिर गया. रामप्रवेश ठाकुर की पत्नी पूनम देवी घर से जो ही बाहर निकाली बिजली की तार में सट गयी. जिससे उक्त महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने जब तक दौरा तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं इलाके में मातम का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की. सथानीय लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के चलते आये दिन इस तरह की घटनाएं घटती रहती है. मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, सहित अन्य ग्रामीण देखने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >