खोदावंदपुर में अधिकारियों की टीम ने करायी गन्ना फसल की क्रॉप कटिंग

अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को फफौत पंचायत के चकवा गांव में गन्ना फसल की क्रॉप कटिंग करवाया.

खोदावंदपुर. अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को फफौत पंचायत के चकवा गांव में गन्ना फसल की क्रॉप कटिंग करवाया. चकवा गांव के गन्ना उत्पादक किसान शिवजी महतो व राम प्रवेश महतो के खेत में यह कार्य किया गया. इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शत्रुघ्न राम, हसनपुर चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक अतुल कुमार मिश्रा, ईख निरीक्षक अनोज कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी सोनू कुमार व शिवकुमार, किसान सलाहकार रघुनंदन महतो, किसान बाबू प्रसाद महतो, राम रतन महतो, राजेन्द्र महतो, राम स्वार्थ महतो, कैलाश महतो, सहदेव महतो सहित अन्य गन्ना उत्पादक किसान मौजूद थे. मौके पर अधिकारियों ने बताया कि गन्ना की कटिंग 5×5 मीटर क्षेत्र में किया गया. कटिंग करवाये गये गन्ना का वजन 219 किलो 300 ग्राम हुआ. प्रति हैक्टेयर 219 क्विंटल गन्ना उत्पादक की बात सामने आयी. अधिकारियों ने बताया कि गन्ना के उन्नत प्रभेद सीओ0238 की क्रॉप कटिंग करवायी गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि गन्ना के इस प्रभेद की इस वर्ष अच्छी उपज हुई है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने अन्य किसानों को भी गन्ना के इस प्रभेद की खेती के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादन एक व्यवसायिक एवं नगदी फसल है. गन्ना उत्पादन कर किसान खुशहाल बन सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >